• Home
  • Here Is Indias Mini Switzerland Plan A Trip Soon
यहां है इंडिया का 'मिनी स्विट्जरलैंड', खूबसूरती देख थाम लेंगे अपना दिल; जल्द प्लान करें ट्रिप

यहां है इंडिया का 'मिनी स्विट्जरलैंड', खूबसूरती देख थाम लेंगे अपना दिल; जल्द प्लान करें ट्रिप

भारत में एक से बढ़कर एक घूमने की खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाकर आपको जरूर अच्छा लगेगा। ऐसी ही एक जगह है खजियार, जो हिमाचल प्रदेश में है। कहते है हर जगह की अपनी एक अलग-अलग पहचान और यूएसपी (USP) होती, जैसे जयपुर (Jaipur) शहर को गुलाबी नगरी (Pink City) के नाम से जाना जाता है और मसूरी को पहाड़ियों की रानी का दर्जा मिला है। वैसे ही हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) स्थित खज्जियार (Khajjiar) को इंडिया का मिनी स्वीजर लैंड का नाम दिया गया है। यहां जाकर आप हिंदुस्तान में भी विदेश घूमने का मजा ले सकते हैं।

वहीं अगर आपको भी विदेश घूमने का मजा लेना है तो आप हिमाचल प्रदेश में मौजूद खज्जियार का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती को देखते हुए ही इस जगह को 'मिनी स्विट्जरलैंड' का नाम दिया गया है।

बता दे कि, मिनी स्विट्जरलैंड यानी खज्जियार दिल्ली से केवल 508 किलोमीटर की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार खज्जियार को दुनिया के 160 मिनी स्विट्जरलैंड में से एक माना जाता है। दरअसल कहा जाता है कि स्विज के राजदूत जब यहां आए थे तो उन्हें यहां कि खूबसूरत काफी पसंद आई थी और वे आकर्षक हो गए थे तभी से उन्होंने 7 जुलाई 1982 में इस जगह यानि हिमाचल प्रदेश को स्विटजर लैंड घोषित कर दिया था तब से ये जगह मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाने जाने लगी।


स्विट्जरलैंड की खूबसूरती
स्विट्जरलैंड की खूबसूरती पर बात करें तो यहां के नजारे ही आपका दिल जीत लेगें, क्योंकि चारों तरफ की सर्द हवा, हरियाली, ऊंचे पहाड़ आपका दिन काफी खुशनुमा कर देंगे। वहीं देवदार के पेड़, झील का नीला पानी बेहद खूबसूरत लगता है। यहां पर मौसम अक्सर ठंडा रहता है। तो चलिए बताते हैं यहां पर घूमने की सबसे अच्छी जगह:

यहां पर आपको झील के किनारे पहाड़ी पर एक नाग देवता का मंदिर भी मिलेगा। जहां आप दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। साथ ही यहां पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी जैसी कई एक्टिविटीज भी मौजूद है जिसे आप फैमिली और अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय कर सकती हैं।

 इसके अलावा खज्जियार चंबा और डलहौजी दोनों से सिर्फ आधे घंटे की दूरी पर है। यहां तक पहुंचने के लिए आप शिमला तक ट्रेन या फ्लाइट भी सकते हैं और फिर टैक्सी से यहां अपने वेकेशन का लुफ्त उड़ा सकते हैं।

Source : republicworld.com

Comment